आरपीआई (आठवले) के संस्थापक श्री रामदास बंडू आठवले जी ने वर्ष 1959 में जिला सांगली महाराष्ट्र में जन्म लिया। कानून की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात वे राजनीति में सक्रिय हुए। लगभग 20 वर्ष तक दलित एवं बुद्धिस्ट कार्यों मे सक्रिय रूप से लगे रहे।
1974 में दलित पैंथर के विभाजन के बाद डॉ. रामदास आठवले जी ने बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का गठन किया।
डॉ. रामदास आठवले 1990 से 1996 के बीच महाराष्ट्र विधान परिषद में सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में सोशल वेलफेयर एवं ट्रांसपोर्ट विभाग में कैबिनेट मंत्री का दायित्व निभाया। 1998-99 के दौरान वह 12वीं लोकसभा में मुम्बई नॉर्थ सेंट्रल से सांसद का चुनाव जीते। उसके बाद 1999 में 13वीं लोकसभा और 2004 में 14वीं लोकसभा में भी वह पंढरपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे। 2014 के लोकसभा चुनाव में आर.पी.आई. (आ.) ने एन.डी.ए. के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।
2014 में राज्यसभा सदस्य चुने गए और 6 जुलाई 2016 में उन्होंने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नरेंद्र मोदी सरकारके दूसरे कार्यकाल में उन्हें राज्यसभा सदस्य मनोनीत कराते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में स्थापित रखा गया है।
श्री आठवले जी दलित जाति के अत्यंत जाने-माने कद्दावर नेता हैं एवं वर्तमान समय में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की कैबिनेट में राज्यसभा सदस्य होने के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग में राज्य मंत्री के रूप में रराष्ट्र सेवा हेतु तत्पर हैं।
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री के स्तर पर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण का विषय हो तो उत्तर प्रदेश स्वयं ही मुखर होकर सामने आ जाता है।
भारत की सबसे अधिक जनसंख्या, सबसे अधिक लोकसभा एवं सबसे अधिक विधानसभा सदस्यों वाला यह महाप्रदेश 55 प्रतिशत दलितों एवं शोषितों की आबादी का प्रदेश हैं। श्री आठवले द्वारा उत्तर प्रदेश के इस उपेक्षित वर्ग की आबादी को न्याय दिलाने और सामाजिक तथा आर्थिक रूप से इसके सशक्तिकरण के उद्देश्य से इसका विशेष संज्ञान लेते हुए पार्टी स्तर पर प्रत्येक संभावना के चिंतन पर बल दिया गया है।
इस स्वप्न को साकार करने के उद्देश्य से आर.पी.आई. (आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री आठवले द्वारा श्री पवन भाई गुप्ता को आर.पी.आई. (आठवले) को उत्तर प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष घोषित कर उन्हें इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्य को मूर्त रुप देने और इसमें तेजी लाने के उद्देश्य से आर.पी.आई. (आ.) के अधिकृत कार्यालय का उद्घाटन माननीय डॉ. श्री रामदास आठवले द्वारा मानस नगर, जियामऊ में किया गया है। उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी पवन भाई गुप्ता इसके संयोजक हैं
© 2024. Republican Party Of India (A) U.P. All Rights Reserved.